– 6 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगा परिचालन
दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बनारस और कोलकाता के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन छपरा, बरौनी और किऊल के रास्ते किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव जिले के शाहपुर पटोरी स्टेशन पर भी दिया गया है। इससे समस्तीपुर सहित आसपास के यात्रियों को कोलकाता और बनारस की यात्रा में सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 05048 बनारस-कोलकाता एसी स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से चलेगी। ट्रेन बनारस से सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05047 कोलकाता-बनारस एसी स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे कोलकाता से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:45 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव वाराणसी कैंट, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बंडेल और नैहाटी सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूजा स्पेशल ट्रेन में 20 एसी इकोनॉमी कोच और 2 जनरेटर कोच लगाए जाएंगे।